Firr

व्यावसायिक प्रबंध : संगठन

संगठन (Organisation)

परिभाषाएं 

लॉर्ड्स ए रोलन के अनुसार , "उद्देश्यों की पूर्ती के लिए व्यक्तियों को  कार्य अधिकतम प्रभावपूर्ण ढंग से मिलकर करने  सहायता देने के लिए कार्य को विभाजित और वर्गीकृत करने को दायित्व  अधिकारों को परिभाषित करने व सौपने तथ उनमे परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने को  कहते है। "

लूथर गुलिक के अनुसार, " संगठन सत्ता  औपचारिक ढांचा है जिसके द्वारा किसी  उद्देश्य की  लिए कार्य को निर्धारित, विभाजित तथा समन्वित किया जाता है। "

प्रो हैने के अनुसार ,  "किसी सामान्य उद्देश्य या उद्देश्यो को प्राप्त करने के लिए विशिष्ठ अंगो  मैत्रीपूर्ण समायोजन को संगठन कहते है। "

जी ई मिलवर्ड के अनुसार ," कार्य  कर्मचारी समुदाय का मधुर सम्बन्ध संगठन कहलाता है। "

पीटर अफ  ड्रकर के अनुसार , "सर्वोत्तम संगठन वह है जो सामान्य व्यक्तियों को असामान्य कार्य  करने में सहायता करता है। "
"गलत  संगठन संरचना व्यावसायिक निष्पादन को रोकती ही नहीं अपितु उसे नष्ट कर देती है। "


महत्वपूर्ण तथ्य 

संगठन की विशेषताएं : संघठन प्रबंध का एक तंत्र है, एक प्रक्रिया है , संगठन एक 'साधन' है 'साध्य ' नहीं , संगठन प्रबंध का एक महत्वपूर्ण कार्य , संगठन एक संरचना है , संगठन एक प्रणाली है , संगठन व्यक्तियों का   समूह है , संगठन उद्देश्यात्मक होता है , संगठन सार्वभौमिक है , संगठन संचार की प्रणाली है। 

  • पीटर अफ ड्रकर के अनुसार संगठन प्रक्रिया में तीन बाते करनी होती है : 1 . कार्य विश्लेषण 2. निर्णय विश्लेषण 3. सम्बन्ध विश्लेषण। 
  • हॉज एवं जॉनसन  ने संगठन के निम्न तत्व बताये : 1 . उद्देश्य  2. समूह सदस्य्ता 3. उचित कार्यविभाजन 4. भौतिक साधन एवं 5. नीतिया एवं कार्यविधियां। 
  • कूण्टज एवं ओ'डोनेल  ने संगठन की प्रक्रिया के निम्न चरणो को सम्मलित किया है: 1. सस्था के उद्देश्यों को निर्धारित करना 2. उद्देश्य प्राप्ति  लिए क्रियाये निर्धारित करना 3. क्रियाओ को अंकित करना व उनका वर्गीकरण करना 4. क्रियाओ का समूहीकरण करना 5. प्रत्येक समूह को उनके अध्यक्ष के माध्यम से क्रियाओ को करने के लिए अधिकार प्रधान करना 6. समय -समय पर इन समूह के कार्यो का परीक्षण करना 7. मोर्चाबंदी , नीतिया तथा योजनाओ का निर्माण करना। 
  • संगठन संरचना  के प्रकार : 1. रेखा  संगठन 2. रेखा व कर्मचारी संगठन 3. क्रियात्मक संगठन 4. समिति संगठन 
  • रेखा संगठन : 
  1. सबसे प्राचीन एवं सरल प्रारूप , अन्य नाम : सैनिक संगठन , विभागीय संगठन , लंबवत संगठन 
  2. इसमें अधिकार ऊपर से नीचे व उत्तरदायित्व नीचे से ऊपर सीधी रेखा में चलते है। 
  3. यह दो प्रकार का होता है : i. शुद्ध रेखा संगठन ii.विभागीय रेखा संगठन 
  • रेखा एवं कर्मचारी संगठन :
  1. रेखा- कार्य करने वाला,  कर्मचारी - सोचने वाला या परामर्श देने वाला 
  2. कर्मचारी 3 प्रकार के होते है : i . सामान्य स्टाफ ii . तकनीकी स्टाफ iii. सहायक स्टाफ 
  • क्रियात्मक संगठन :
  1. प्रतिपादन फ्रेडरिक डब्लू टेलर  ने किया , अन्य नाम : क्रियात्मक फोरमैनशिप 
  2. इसमें 'स्टाफ ' रेखा अधिकारी को केवल परामर्श ही नहीं बल्कि अधीनस्त कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से आदेश व निर्देश भी देते है। 
  3. टेलर ने 8 नायको सा विशेषज्ञों की नियुक्ति का सुझाव दिया था। 
  • समिति संगठन 
  1. वस्तुतः यह कोई संगठन का प्रारूप नहीं है बल्कि लाइन अथवा लाइन व स्टाफ  संगठन के पूरक के रूप में कार्य करता है। 
  2. प्रजातान्त्रिक प्रणाली पर आधारित है। 
  3. सी अस जॉर्ज ने निम्न 3 प्रकार की समितियों का उल्लेख  है : i. नियंत्रण के लिए ii. समन्वय व चर्चा समिति iii. अनुसन्धान एवं परामर्शदात्री समिति 


महत्वपूर्ण प्रश्न 

1. निम्न कथनो में से सही या गलत होने  सन्दर्भ में सही कूट का चयन कीजिये। (UGC NET-2018)
कथन 1:  निश्चित व्यक्ति समूह के द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किये  वाले कार्यो को  है 
कथन 2: संगठन किसी प्रयास विशेष में विध्यमान विशेष घटको  मध्य सम्बन्ध निर्दिष्ट करता है 
कूट 
(A) दोनों  कथन सही है 
(B) दोनों कथन गलत है 
(C) कथन 1 सही है ,परन्तु कथन 2 गलत है 
(D) कथन 2 सही है ,परन्तु कथन 1 गलत है
Ans: A 

2. संगठन का परम्परागत सिद्धांत  संगठन को मानता है- (UGC NET-2015)
(A) खुली व्यवस्था (B) बंद व्यवस्था (C) तकनीकी व्यवस्था (D) समष्टि व्यवस्था 
Ans: B

3. किसी संगठन की संरचना में स्वामित्व और प्रबंधन में विच्छेद किया जाना कहलाता है- (UGC  NET-2014 )
(A) एकल स्वामित्व (B) साझेदारी (C) कंपनी (D) सहकारी समिति
Ans : C 

4. अधिकारों का भारार्पण , संगठन का आकर बनाता है - (UGC NET-2014)
(A) छोटा संगठन (B) बड़ा संगठन (C) बहुत बड़ा संगठन (D) यह सगठन के आकर को प्रभावित नहीं करता 
Ans: B

5. टेलर द्वारा विकसित क्रियात्मक संगठन में निम्नलिखित उपलब्ध है - (PGT -2013 )
(A) ऊपर से नीचे अधिकारो का प्रवाह
(B) समानता का सिद्धांत
(C) आदेशों की एकरूपता का सिद्धांत
(D) उपरोक्त  में से कोई नहीं
Ans : C 

6. क्रियात्मक संगठन का प्रमुख लाभ है (PGT -2013 )
(A)विशिष्टीकरण  (B) सरलीकरण (C) विशेषज्ञ सलाह (D) अनुभव 
Ans : A 

7. टेलर ने 'सैनिक जैसा फोरमैन ' किसे कहा (UGC NET-2014 )
(A) आदेश की एकता (B) नियंत्रण का विस्तार (C) विधायन का अधिकार (D) विभाग
Ans :A  

8. अधिकतम अनुशासन होता है 
(A) रेखा एवं कर्मचारी संगठन में
(B) समिति संगठन में
(C) रेखा संगठन में
(D) क्रियात्मक संगठन में
Ans : C 

व्यावसायिक प्रबंधन :नियोजन

व्यावसायिक प्रबंधन 
नियोजन  (Planning )

प्रसिद्ध अंग्रेज इतिहासकार आर्नोल्ड टायनबी के अनुसार , " मनुष्य का यह एक लक्षण है  वह योजना बनाता है। "
बिली ई गोज़ के अनुसार , "नियोजन प्राथमिक रूप में चयन हैं तथा नियोजन की समस्या का उदय कार्य के वैकल्पिक तरीको की खोज के साथ ही होता है "
एलन के अनुसार , "नियोजन भविष्य को पकड़ने के लिए बनाया गया पिंजरा है। "

कूण्टज एवं ओ  डोनेल के अनुसार , "नियोजन एक बौद्धिक प्रक्रिया है, कार्य करने के लिए मार्गो का सचेत निर्धारण है, निर्णयों को उद्देश्यों , तथ्यों तथा विचारित अनुमानों पर आधारित करना है."

ई एफ एल ब्रेच  के अनुसार ,"प्रबंध नियोजन तथ साहसी की क्रियाओ पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया है."

•महत्वपूर्ण तथ्य• 

  • नियोजन का आधार  पूर्वानुमान होता है, नियोजन नियंत्रण का आधार होता है। 
  • नियोजन अग्रदर्शी होता है। 
  • नियोजन के तत्वों में निम्नलिखित  को शामिल किया जाता है - 1. उद्देश्य 2. नीतिया 3. व्यूह रचना   4. कार्य विधि 5. पद्धतिया 6. नियम 7. कार्यक्रम तथा 8. बजट 
  • SWOT (स्वॉट ) का प्रयोग नियोजन  में ही होता है।  
  • वैज्ञानिक प्रबंध के जनक फेड्रिक विन्सलॉ टेलर  ने नियोजन सम्बंधित कार्य को अन्य कार्यो से अलग रखने का प्रस्ताव दिया था।  
  • परिचालन नियोजन (Operational Planning) का कार्य निम्न स्तरीय प्रबंधको (जैसे : फोरेमन ) द्वारा किया जाता है। 
  • 'रणनीति ' पद मुख्यतः नियोजन से सम्बंधित है। 
  • नियोजन अल्पकालीन , मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन सभी अवधियों के लिए होता है। 
  • जॉर्ज आर टेरी के अनुसार नियोजन 4 प्रकार के होते है। 
  • हेनरी फेयोल द्वारा प्रयोग किये  शब्द PREVOYANCE का अर्थ है : भविष्य का मूल्यांकन करना या प्रावधान करना। 
  • बाह्य आर्थिक व्यूह रचनाओं एवं बाह्य सामाजिक व्यूह रचनाओं का प्रतिपादन डेविस मूरे  ने किया था। 
  • नियोजन की विशेषताएं : नियोजन एक- बौद्धिक प्रक्रिया है , सर्वोत्तम विकल्प का चुनाव है , सर्व्यापक होता है ,प्रबंध का प्राथमिक कार्य होता है , पूर्वानुमान लगाना है , एक निरंतर प्रक्रिया है , लोचपूर्ण है , उद्देश्यपूर्ण है, एक पारस्परिक आश्रित प्रक्रिया है, इससे कुशलता एवं मितव्ययिता आती है, इसमें सीमित साधनो का ध्यान रखा जाता है, इससे समन्वय स्थापित होता है।  
महत्वपूर्ण प्रश्न 

1 . निम्न कथनो के सही अथवा गलत होने से सम्बंधित सही कूट का  कीजिये - (UGC -NET July-2018) 
कथन (1 ) : मानव की यह खास विशेषता है की वह योजनाए बनाता है। 
कथन (2 ) : योजना भविष्य को नियंत्रण में करने वाल फंदा होती है।
कूट :
(A ) कथन 1 सही है , किन्तु 2  गलत है। 
(B ) कथन 2  सही है , किन्तु 1   गलत है। 
(C ) दोनों कथन ही सही है 
(D ) दोनों कथन ही गलत है। 
Ans: (C )

2 . नियोजन का तत्व है (TGT-2011)
(A) अधिकार (B) सम्प्रेषण (C) नेतृत्व (D) कार्यक्रम 
Ans: (D)
3. नियोजन को कार्य से अलग करने का प्रस्ताव  दिया ? (PGT-2006)
(A) पीटर एफ ड्रकर
(B) एफ डब्लयू टेलर
(C) हेनरी फेेयोल
(D) ओलिवर शेल्डन
Ans: (B)
4 . नियोजन सम्बद्ध है 
(A) पूर्वानुमान से (B) बजटिंग से (C) नीति निर्धारण से (D) सभी से 
Ans: D
5 . नियोजन की प्रकृति नहीं है (GIC -2012 )
(A) नियोजन सतत प्रक्रिया है 
(B) नियोजन सभी प्रबंधको से सम्बंधित है 
(C) नियोजन उपक्रम को भविष्य  प्रतिबद्ध बनाता है 
(D) नियोजन यथास्तिथि का होता है 
Ans: D
6 . निम्नलिखित प्रबंधकीय कार्यो में से कौन से कार्य निकटतम रूप से  समबन्धित है (UPPSC- 1994 )
(A) नियोजन एवं संगठन 
(B) स्टाफिंग तथा नियंत्रण 
(C) नियोजन एवं नियंत्रण 
(D) नियोजन  तथा स्टाफिंग 
Ans : C 
7. SWOT  का प्रयोग होता है (UPPSC-1997, TGT-2010  )
(A) नियोजन के लिए 
(B) संगठन के लिए 
(C) अभिप्रेरण के लिए 
(D) नियंत्रण के लिए 
Ans : A 
8 . नियोजन में सम्मलित है (PGT-2003 , UPPSC-2000, PGT-2006 )
(A) उद्देश्य (B) नीति (C) व्यूह रचना (D) सभी
Ans : D 




सांख्यिकी: अर्थ, महत्त्व, कार्य, विशेषताएं, प्रकृति, एवं सीमाएं

परिभाषाएं: 
डॉ बाउले के अनुसार,
" सांख्यिकी गणना का विज्ञान है"
"सांख्यिकी माध्यो का विज्ञान है"
" सांख्यिकी सामाजिक व्यवस्था को सम्पूर्ण समझकर सभी स्वरूपो में उसका माप करने का विज्ञान है"
बॉडिंगटन के अनुसार, 
"सांख्यिकी अनुमानों और सम्भावताओ का विज्ञान है"
क्रॉक्सटन तथा कॉउडेन के अनुसार,
"सांख्यिकी केवल विज्ञान नही है वरन यह एक वैज्ञानिक विधि भी है"
किंग फिशर के अनुुुसार,
"सांख्यिकी विज्ञानों का राजा है"
महत्त्वपूर्ण तथ्य
  • सांख्यिकीय शब्द का प्रयोग एकवचन तथा बहुवचन दोनों रूप में किया जाता है बहुवचन के रूप में सांख्यिकी का तात्पर्य उन सांख्यिकी विधियों से है जिनका प्रयोग निष्कर्ष निकालने के लिए किया जाता है एक वचन के रूप में इसका तात्पर्य उनके की विधियों से हैं जिनकी सहायता से सांख्यिकी सूचनाएं प्राप्त कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाता है।
  • सर्वप्रथम सांख्यिकी शब्द का प्रयोग करने वाले प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ  ग्राटफ्रायड आकेेनवाल को  सांख्यिकी का जन्मदाता माना जाता हैं।
  • Statistics शब्द की व्युत्पत्ति जर्मन शब्द Statistics से व लैटिन भाषा के Status से हुई।
  • संख्यिकी न तो किसी तथ्य पर विचार को सही या गलत सिद्ध करता है और ना ही किसी का खंडन करता है बल्कि यह एक यंत्र के रूप में कार्य करता है जिसका प्रयोग करके उपलब्ध तथ्यों व सूचनाओं के आधार पर निष्कर्ष निकाला जाता है।
  • सामान्य शब्दों में सांख्यिकी के अंतर्गत गणितीय समंको (संख्यात्मक तथ्य) का एकत्रीकरण एवं विश्लेषण किया जाता है और कुछ नहीं। यह मुख्यत आंकड़ों का जाल है जिसका सत्य होना आवश्यक नहीं, इसी अनिश्चितता के कारण डिज़रायली ने सांख्यिकी को काले झूठ की श्रेणी में रखा।
  • केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO- Central Statistical Organisation) की स्थापना 2मई 1951 को हुई, मुख्यालय: नई दिल्ली
महत्वपूर्ण प्रश्न
1. " सांख्यिकी माध्यो का विज्ञान है" यह कथन है: 
(PGT-2010)
(a) सैलिगमैन का 
(b) काउड़ेन का
(c) कैंडाल का
(d) बाउले का
ANS: (d)

2. सांख्यिकी..... कर सकता है 
PGT-2011
(a) कुछ भी सिद्ध 
(b) किसी का भी खंडन 
(c) न सिद्ध, न खंडन बल्कि एक यंत्र
(d) इनमें से कोई नहीं
ANS: c

3. शब्द 'सांख्यिकी' का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है, TGT-2013
(a)  एक वचन 
(b) बहुवचन
(c) एकवचन एवं बहुवचन दोनों में
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
ANS: c

4. सांख्यिकी में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है (TGT-2011)
(a) संख्यात्मक तथ्य 
(b) गुणात्मक तथ्य
(c) उपरोक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
ANS: a

5. झूठ के संदर्भ में सांख्यिकी को कहा जाता है (PGT-2010)
(a) सफेद झूठ 
(b) काला झूठ 
(c) बहुरंगी झूठ 
(d) इंद्रधनुष झूठ
ANS: b

6. एक वचन के रूप में सांख्यिकी से आशय है (GIC-2012)
(a) सांख्यिकी समंक
(b) सांख्यिकी विधियां 
(c) आगमनात्मक सांख्यिकी
(d) वर्णनात्मक सांख्यिकी


ANS: b

Quiz: Money & Financial System

Quiz: Money & Financial System Topic: Money and supply of money Loading…