संगठन (Organisation)
परिभाषाएं
लॉर्ड्स ए रोलन के अनुसार , "उद्देश्यों की पूर्ती के लिए व्यक्तियों को कार्य अधिकतम प्रभावपूर्ण ढंग से मिलकर करने सहायता देने के लिए कार्य को विभाजित और वर्गीकृत करने को दायित्व अधिकारों को परिभाषित करने व सौपने तथ उनमे परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने को कहते है। "
लूथर गुलिक के अनुसार, " संगठन सत्ता औपचारिक ढांचा है जिसके द्वारा किसी उद्देश्य की लिए कार्य को निर्धारित, विभाजित तथा समन्वित किया जाता है। "
प्रो हैने के अनुसार , "किसी सामान्य उद्देश्य या उद्देश्यो को प्राप्त करने के लिए विशिष्ठ अंगो मैत्रीपूर्ण समायोजन को संगठन कहते है। "
जी ई मिलवर्ड के अनुसार ," कार्य कर्मचारी समुदाय का मधुर सम्बन्ध संगठन कहलाता है। "
पीटर अफ ड्रकर के अनुसार , "सर्वोत्तम संगठन वह है जो सामान्य व्यक्तियों को असामान्य कार्य करने में सहायता करता है। "
"गलत संगठन संरचना व्यावसायिक निष्पादन को रोकती ही नहीं अपितु उसे नष्ट कर देती है। "
महत्वपूर्ण तथ्य
संगठन की विशेषताएं : संघठन प्रबंध का एक तंत्र है, एक प्रक्रिया है , संगठन एक 'साधन' है 'साध्य ' नहीं , संगठन प्रबंध का एक महत्वपूर्ण कार्य , संगठन एक संरचना है , संगठन एक प्रणाली है , संगठन व्यक्तियों का समूह है , संगठन उद्देश्यात्मक होता है , संगठन सार्वभौमिक है , संगठन संचार की प्रणाली है।
- पीटर अफ ड्रकर के अनुसार संगठन प्रक्रिया में तीन बाते करनी होती है : 1 . कार्य विश्लेषण 2. निर्णय विश्लेषण 3. सम्बन्ध विश्लेषण।
- हॉज एवं जॉनसन ने संगठन के निम्न तत्व बताये : 1 . उद्देश्य 2. समूह सदस्य्ता 3. उचित कार्यविभाजन 4. भौतिक साधन एवं 5. नीतिया एवं कार्यविधियां।
- कूण्टज एवं ओ'डोनेल ने संगठन की प्रक्रिया के निम्न चरणो को सम्मलित किया है: 1. सस्था के उद्देश्यों को निर्धारित करना 2. उद्देश्य प्राप्ति लिए क्रियाये निर्धारित करना 3. क्रियाओ को अंकित करना व उनका वर्गीकरण करना 4. क्रियाओ का समूहीकरण करना 5. प्रत्येक समूह को उनके अध्यक्ष के माध्यम से क्रियाओ को करने के लिए अधिकार प्रधान करना 6. समय -समय पर इन समूह के कार्यो का परीक्षण करना 7. मोर्चाबंदी , नीतिया तथा योजनाओ का निर्माण करना।
- संगठन संरचना के प्रकार : 1. रेखा संगठन 2. रेखा व कर्मचारी संगठन 3. क्रियात्मक संगठन 4. समिति संगठन
- रेखा संगठन :
- सबसे प्राचीन एवं सरल प्रारूप , अन्य नाम : सैनिक संगठन , विभागीय संगठन , लंबवत संगठन
- इसमें अधिकार ऊपर से नीचे व उत्तरदायित्व नीचे से ऊपर सीधी रेखा में चलते है।
- यह दो प्रकार का होता है : i. शुद्ध रेखा संगठन ii.विभागीय रेखा संगठन
- रेखा एवं कर्मचारी संगठन :
- रेखा- कार्य करने वाला, कर्मचारी - सोचने वाला या परामर्श देने वाला
- कर्मचारी 3 प्रकार के होते है : i . सामान्य स्टाफ ii . तकनीकी स्टाफ iii. सहायक स्टाफ
- प्रतिपादन फ्रेडरिक डब्लू टेलर ने किया , अन्य नाम : क्रियात्मक फोरमैनशिप
- इसमें 'स्टाफ ' रेखा अधिकारी को केवल परामर्श ही नहीं बल्कि अधीनस्त कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से आदेश व निर्देश भी देते है।
- टेलर ने 8 नायको सा विशेषज्ञों की नियुक्ति का सुझाव दिया था।
- वस्तुतः यह कोई संगठन का प्रारूप नहीं है बल्कि लाइन अथवा लाइन व स्टाफ संगठन के पूरक के रूप में कार्य करता है।
- प्रजातान्त्रिक प्रणाली पर आधारित है।
- सी अस जॉर्ज ने निम्न 3 प्रकार की समितियों का उल्लेख है : i. नियंत्रण के लिए ii. समन्वय व चर्चा समिति iii. अनुसन्धान एवं परामर्शदात्री समिति
महत्वपूर्ण प्रश्न
1. निम्न कथनो में से सही या गलत होने सन्दर्भ में सही कूट का चयन कीजिये। (UGC NET-2018)
कथन 1: निश्चित व्यक्ति समूह के द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किये वाले कार्यो को है
कथन 2: संगठन किसी प्रयास विशेष में विध्यमान विशेष घटको मध्य सम्बन्ध निर्दिष्ट करता है
कूट
(A) दोनों कथन सही है
(B) दोनों कथन गलत है
(C) कथन 1 सही है ,परन्तु कथन 2 गलत है
(D) कथन 2 सही है ,परन्तु कथन 1 गलत है
Ans: A
2. संगठन का परम्परागत सिद्धांत संगठन को मानता है- (UGC NET-2015)
(A) खुली व्यवस्था (B) बंद व्यवस्था (C) तकनीकी व्यवस्था (D) समष्टि व्यवस्था
Ans: B
3. किसी संगठन की संरचना में स्वामित्व और प्रबंधन में विच्छेद किया जाना कहलाता है- (UGC NET-2014 )
(A) एकल स्वामित्व (B) साझेदारी (C) कंपनी (D) सहकारी समिति
Ans : C
4. अधिकारों का भारार्पण , संगठन का आकर बनाता है - (UGC NET-2014)
(A) छोटा संगठन (B) बड़ा संगठन (C) बहुत बड़ा संगठन (D) यह सगठन के आकर को प्रभावित नहीं करता
Ans: B
5. टेलर द्वारा विकसित क्रियात्मक संगठन में निम्नलिखित उपलब्ध है - (PGT -2013 )
(A) ऊपर से नीचे अधिकारो का प्रवाह
(B) समानता का सिद्धांत
(C) आदेशों की एकरूपता का सिद्धांत
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : C
6. क्रियात्मक संगठन का प्रमुख लाभ है (PGT -2013 )
(A)विशिष्टीकरण (B) सरलीकरण (C) विशेषज्ञ सलाह (D) अनुभव
Ans : A
7. टेलर ने 'सैनिक जैसा फोरमैन ' किसे कहा (UGC NET-2014 )
(A) आदेश की एकता (B) नियंत्रण का विस्तार (C) विधायन का अधिकार (D) विभाग
Ans :A
8. अधिकतम अनुशासन होता है
(A) रेखा एवं कर्मचारी संगठन में
(B) समिति संगठन में
(C) रेखा संगठन में
(D) क्रियात्मक संगठन में
Ans : C