Firr

Quiz: Money & Financial System

Quiz: Money & Financial System

Topic: Money and supply of money


Quiz: Modern History

आधुनिक भारत का इतिहास: यूरोपियन कंपनियों का आगमन।

Quiz

भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872 : एक परिचय

भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872 : एक परिचय 
INDIAN CONTRACT ACT, 1872: AN INTRODUCTION

QUIZ

व्यावसायिक प्रबंध : संगठन

संगठन (Organisation)

परिभाषाएं 

लॉर्ड्स ए रोलन के अनुसार , "उद्देश्यों की पूर्ती के लिए व्यक्तियों को  कार्य अधिकतम प्रभावपूर्ण ढंग से मिलकर करने  सहायता देने के लिए कार्य को विभाजित और वर्गीकृत करने को दायित्व  अधिकारों को परिभाषित करने व सौपने तथ उनमे परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने को  कहते है। "

लूथर गुलिक के अनुसार, " संगठन सत्ता  औपचारिक ढांचा है जिसके द्वारा किसी  उद्देश्य की  लिए कार्य को निर्धारित, विभाजित तथा समन्वित किया जाता है। "

प्रो हैने के अनुसार ,  "किसी सामान्य उद्देश्य या उद्देश्यो को प्राप्त करने के लिए विशिष्ठ अंगो  मैत्रीपूर्ण समायोजन को संगठन कहते है। "

जी ई मिलवर्ड के अनुसार ," कार्य  कर्मचारी समुदाय का मधुर सम्बन्ध संगठन कहलाता है। "

पीटर अफ  ड्रकर के अनुसार , "सर्वोत्तम संगठन वह है जो सामान्य व्यक्तियों को असामान्य कार्य  करने में सहायता करता है। "
"गलत  संगठन संरचना व्यावसायिक निष्पादन को रोकती ही नहीं अपितु उसे नष्ट कर देती है। "


महत्वपूर्ण तथ्य 

संगठन की विशेषताएं : संघठन प्रबंध का एक तंत्र है, एक प्रक्रिया है , संगठन एक 'साधन' है 'साध्य ' नहीं , संगठन प्रबंध का एक महत्वपूर्ण कार्य , संगठन एक संरचना है , संगठन एक प्रणाली है , संगठन व्यक्तियों का   समूह है , संगठन उद्देश्यात्मक होता है , संगठन सार्वभौमिक है , संगठन संचार की प्रणाली है। 

  • पीटर अफ ड्रकर के अनुसार संगठन प्रक्रिया में तीन बाते करनी होती है : 1 . कार्य विश्लेषण 2. निर्णय विश्लेषण 3. सम्बन्ध विश्लेषण। 
  • हॉज एवं जॉनसन  ने संगठन के निम्न तत्व बताये : 1 . उद्देश्य  2. समूह सदस्य्ता 3. उचित कार्यविभाजन 4. भौतिक साधन एवं 5. नीतिया एवं कार्यविधियां। 
  • कूण्टज एवं ओ'डोनेल  ने संगठन की प्रक्रिया के निम्न चरणो को सम्मलित किया है: 1. सस्था के उद्देश्यों को निर्धारित करना 2. उद्देश्य प्राप्ति  लिए क्रियाये निर्धारित करना 3. क्रियाओ को अंकित करना व उनका वर्गीकरण करना 4. क्रियाओ का समूहीकरण करना 5. प्रत्येक समूह को उनके अध्यक्ष के माध्यम से क्रियाओ को करने के लिए अधिकार प्रधान करना 6. समय -समय पर इन समूह के कार्यो का परीक्षण करना 7. मोर्चाबंदी , नीतिया तथा योजनाओ का निर्माण करना। 
  • संगठन संरचना  के प्रकार : 1. रेखा  संगठन 2. रेखा व कर्मचारी संगठन 3. क्रियात्मक संगठन 4. समिति संगठन 
  • रेखा संगठन : 
  1. सबसे प्राचीन एवं सरल प्रारूप , अन्य नाम : सैनिक संगठन , विभागीय संगठन , लंबवत संगठन 
  2. इसमें अधिकार ऊपर से नीचे व उत्तरदायित्व नीचे से ऊपर सीधी रेखा में चलते है। 
  3. यह दो प्रकार का होता है : i. शुद्ध रेखा संगठन ii.विभागीय रेखा संगठन 
  • रेखा एवं कर्मचारी संगठन :
  1. रेखा- कार्य करने वाला,  कर्मचारी - सोचने वाला या परामर्श देने वाला 
  2. कर्मचारी 3 प्रकार के होते है : i . सामान्य स्टाफ ii . तकनीकी स्टाफ iii. सहायक स्टाफ 
  • क्रियात्मक संगठन :
  1. प्रतिपादन फ्रेडरिक डब्लू टेलर  ने किया , अन्य नाम : क्रियात्मक फोरमैनशिप 
  2. इसमें 'स्टाफ ' रेखा अधिकारी को केवल परामर्श ही नहीं बल्कि अधीनस्त कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से आदेश व निर्देश भी देते है। 
  3. टेलर ने 8 नायको सा विशेषज्ञों की नियुक्ति का सुझाव दिया था। 
  • समिति संगठन 
  1. वस्तुतः यह कोई संगठन का प्रारूप नहीं है बल्कि लाइन अथवा लाइन व स्टाफ  संगठन के पूरक के रूप में कार्य करता है। 
  2. प्रजातान्त्रिक प्रणाली पर आधारित है। 
  3. सी अस जॉर्ज ने निम्न 3 प्रकार की समितियों का उल्लेख  है : i. नियंत्रण के लिए ii. समन्वय व चर्चा समिति iii. अनुसन्धान एवं परामर्शदात्री समिति 


महत्वपूर्ण प्रश्न 

1. निम्न कथनो में से सही या गलत होने  सन्दर्भ में सही कूट का चयन कीजिये। (UGC NET-2018)
कथन 1:  निश्चित व्यक्ति समूह के द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किये  वाले कार्यो को  है 
कथन 2: संगठन किसी प्रयास विशेष में विध्यमान विशेष घटको  मध्य सम्बन्ध निर्दिष्ट करता है 
कूट 
(A) दोनों  कथन सही है 
(B) दोनों कथन गलत है 
(C) कथन 1 सही है ,परन्तु कथन 2 गलत है 
(D) कथन 2 सही है ,परन्तु कथन 1 गलत है
Ans: A 

2. संगठन का परम्परागत सिद्धांत  संगठन को मानता है- (UGC NET-2015)
(A) खुली व्यवस्था (B) बंद व्यवस्था (C) तकनीकी व्यवस्था (D) समष्टि व्यवस्था 
Ans: B

3. किसी संगठन की संरचना में स्वामित्व और प्रबंधन में विच्छेद किया जाना कहलाता है- (UGC  NET-2014 )
(A) एकल स्वामित्व (B) साझेदारी (C) कंपनी (D) सहकारी समिति
Ans : C 

4. अधिकारों का भारार्पण , संगठन का आकर बनाता है - (UGC NET-2014)
(A) छोटा संगठन (B) बड़ा संगठन (C) बहुत बड़ा संगठन (D) यह सगठन के आकर को प्रभावित नहीं करता 
Ans: B

5. टेलर द्वारा विकसित क्रियात्मक संगठन में निम्नलिखित उपलब्ध है - (PGT -2013 )
(A) ऊपर से नीचे अधिकारो का प्रवाह
(B) समानता का सिद्धांत
(C) आदेशों की एकरूपता का सिद्धांत
(D) उपरोक्त  में से कोई नहीं
Ans : C 

6. क्रियात्मक संगठन का प्रमुख लाभ है (PGT -2013 )
(A)विशिष्टीकरण  (B) सरलीकरण (C) विशेषज्ञ सलाह (D) अनुभव 
Ans : A 

7. टेलर ने 'सैनिक जैसा फोरमैन ' किसे कहा (UGC NET-2014 )
(A) आदेश की एकता (B) नियंत्रण का विस्तार (C) विधायन का अधिकार (D) विभाग
Ans :A  

8. अधिकतम अनुशासन होता है 
(A) रेखा एवं कर्मचारी संगठन में
(B) समिति संगठन में
(C) रेखा संगठन में
(D) क्रियात्मक संगठन में
Ans : C 

व्यावसायिक प्रबंधन :नियोजन

व्यावसायिक प्रबंधन 
नियोजन  (Planning )

प्रसिद्ध अंग्रेज इतिहासकार आर्नोल्ड टायनबी के अनुसार , " मनुष्य का यह एक लक्षण है  वह योजना बनाता है। "
बिली ई गोज़ के अनुसार , "नियोजन प्राथमिक रूप में चयन हैं तथा नियोजन की समस्या का उदय कार्य के वैकल्पिक तरीको की खोज के साथ ही होता है "
एलन के अनुसार , "नियोजन भविष्य को पकड़ने के लिए बनाया गया पिंजरा है। "

कूण्टज एवं ओ  डोनेल के अनुसार , "नियोजन एक बौद्धिक प्रक्रिया है, कार्य करने के लिए मार्गो का सचेत निर्धारण है, निर्णयों को उद्देश्यों , तथ्यों तथा विचारित अनुमानों पर आधारित करना है."

ई एफ एल ब्रेच  के अनुसार ,"प्रबंध नियोजन तथ साहसी की क्रियाओ पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया है."

•महत्वपूर्ण तथ्य• 

  • नियोजन का आधार  पूर्वानुमान होता है, नियोजन नियंत्रण का आधार होता है। 
  • नियोजन अग्रदर्शी होता है। 
  • नियोजन के तत्वों में निम्नलिखित  को शामिल किया जाता है - 1. उद्देश्य 2. नीतिया 3. व्यूह रचना   4. कार्य विधि 5. पद्धतिया 6. नियम 7. कार्यक्रम तथा 8. बजट 
  • SWOT (स्वॉट ) का प्रयोग नियोजन  में ही होता है।  
  • वैज्ञानिक प्रबंध के जनक फेड्रिक विन्सलॉ टेलर  ने नियोजन सम्बंधित कार्य को अन्य कार्यो से अलग रखने का प्रस्ताव दिया था।  
  • परिचालन नियोजन (Operational Planning) का कार्य निम्न स्तरीय प्रबंधको (जैसे : फोरेमन ) द्वारा किया जाता है। 
  • 'रणनीति ' पद मुख्यतः नियोजन से सम्बंधित है। 
  • नियोजन अल्पकालीन , मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन सभी अवधियों के लिए होता है। 
  • जॉर्ज आर टेरी के अनुसार नियोजन 4 प्रकार के होते है। 
  • हेनरी फेयोल द्वारा प्रयोग किये  शब्द PREVOYANCE का अर्थ है : भविष्य का मूल्यांकन करना या प्रावधान करना। 
  • बाह्य आर्थिक व्यूह रचनाओं एवं बाह्य सामाजिक व्यूह रचनाओं का प्रतिपादन डेविस मूरे  ने किया था। 
  • नियोजन की विशेषताएं : नियोजन एक- बौद्धिक प्रक्रिया है , सर्वोत्तम विकल्प का चुनाव है , सर्व्यापक होता है ,प्रबंध का प्राथमिक कार्य होता है , पूर्वानुमान लगाना है , एक निरंतर प्रक्रिया है , लोचपूर्ण है , उद्देश्यपूर्ण है, एक पारस्परिक आश्रित प्रक्रिया है, इससे कुशलता एवं मितव्ययिता आती है, इसमें सीमित साधनो का ध्यान रखा जाता है, इससे समन्वय स्थापित होता है।  
महत्वपूर्ण प्रश्न 

1 . निम्न कथनो के सही अथवा गलत होने से सम्बंधित सही कूट का  कीजिये - (UGC -NET July-2018) 
कथन (1 ) : मानव की यह खास विशेषता है की वह योजनाए बनाता है। 
कथन (2 ) : योजना भविष्य को नियंत्रण में करने वाल फंदा होती है।
कूट :
(A ) कथन 1 सही है , किन्तु 2  गलत है। 
(B ) कथन 2  सही है , किन्तु 1   गलत है। 
(C ) दोनों कथन ही सही है 
(D ) दोनों कथन ही गलत है। 
Ans: (C )

2 . नियोजन का तत्व है (TGT-2011)
(A) अधिकार (B) सम्प्रेषण (C) नेतृत्व (D) कार्यक्रम 
Ans: (D)
3. नियोजन को कार्य से अलग करने का प्रस्ताव  दिया ? (PGT-2006)
(A) पीटर एफ ड्रकर
(B) एफ डब्लयू टेलर
(C) हेनरी फेेयोल
(D) ओलिवर शेल्डन
Ans: (B)
4 . नियोजन सम्बद्ध है 
(A) पूर्वानुमान से (B) बजटिंग से (C) नीति निर्धारण से (D) सभी से 
Ans: D
5 . नियोजन की प्रकृति नहीं है (GIC -2012 )
(A) नियोजन सतत प्रक्रिया है 
(B) नियोजन सभी प्रबंधको से सम्बंधित है 
(C) नियोजन उपक्रम को भविष्य  प्रतिबद्ध बनाता है 
(D) नियोजन यथास्तिथि का होता है 
Ans: D
6 . निम्नलिखित प्रबंधकीय कार्यो में से कौन से कार्य निकटतम रूप से  समबन्धित है (UPPSC- 1994 )
(A) नियोजन एवं संगठन 
(B) स्टाफिंग तथा नियंत्रण 
(C) नियोजन एवं नियंत्रण 
(D) नियोजन  तथा स्टाफिंग 
Ans : C 
7. SWOT  का प्रयोग होता है (UPPSC-1997, TGT-2010  )
(A) नियोजन के लिए 
(B) संगठन के लिए 
(C) अभिप्रेरण के लिए 
(D) नियंत्रण के लिए 
Ans : A 
8 . नियोजन में सम्मलित है (PGT-2003 , UPPSC-2000, PGT-2006 )
(A) उद्देश्य (B) नीति (C) व्यूह रचना (D) सभी
Ans : D 




Quiz: Money & Financial System

Quiz: Money & Financial System Topic: Money and supply of money Loading…